Edited By ,Updated: 10 Mar, 2015 02:03 PM

शार्प शूटर और गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की गोलियों से हत्या करने के बाद पकड़े गए गैंगस्टरों ने बड़ा खुलासा किया है।
जालंधरः शार्प शूटर और गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की गोलियों से हत्या करने के बाद पकड़े गए गैंगस्टरों ने बड़ा खुलासा किया है।
सुक्खा काहलवां के हत्या मामले में गिरफ्तार हुए अलग-अलग गैंगस्टरों से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि सुक्खा का कत्ल कचेहरी की पार्किंग में किया जाना था लेकिन कचहरी के साथ लगते रास्ते में ट्रैफ़िक लाइट्स और फाटक होने के कारण यह योजना टाल दी गई।
फरीदकोट पुलिस की पूछताछ दौरान आरोपी गुरप्रीत सिंह सेखों ने माना कि कचहरी से भागने के लिए जो रास्ते थे, सभी पर ट्रैफिक लाईट्स और फाटक थे, इसलिए सुक्खा का कत्ल करने के लिए फगवाड़ा में जगह चुनी गई। यह भी बताया जा रहा है कि बिक्की गौंडर चाहता था कि सुक्खा का कत्ल कचहरी पार्किंग में ही किया जाए लेकिन वहां काफ़ी ट्रैफिक होने के कारण उसके अन्य साथी इस बात के लिए तैयार नहीं हुए।
आरोपियों ने ट्रैफिक सिग्नल पर लम्बी कतार की रेकी करने के बाद ही फगवाड़ा में सुक्खा की हत्या के लिए जगह चुनी और पुलिस के सामने सरेआम उसे गोलियों से मार दिया गया।