घर में अकेली देख महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By ,Updated: 27 Apr, 2015 12:37 AM

article

पुलिस ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है।

जलालाबाद (गुलशन): पुलिस ने एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शहर में फाजिल्का-फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर रहने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि गत दिवस वह अपने घर में अकेली थी और इतने में ही रणजीत सिंह नामक व्यक्ति जिसे वह निजी तौर पर जानती है, अपने 4 साथियों के साथ उसके घर में घुस आया।
 
उसने बताया कि उक्त लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उधर सरकारी अस्पताल में महिला की मैडीकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के चलते पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों पर रणजीत सिंह निवासी गांव बोगी वाला तहसील गुरुहरसहाय तथा 4 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है, जबकि सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!