गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी? अश्वनी शर्मा के बयान ने छेड़ी नई सियासी चर्चा

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 03:57 PM

bjp ashwani sharma statement

पंजाब की राजनीति में नई चर्चा उस समय शुरू हो गई, जब पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में नई चर्चा उस समय शुरू हो गई, जब पंजाब भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठनात्मक स्तर पर पूरी तरह सक्रिय है और हर हलके में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

हालांकि जब उनसे अकेले चुनाव लड़ने के बारे में सवाल पूछा गया तो वे सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। इससे राजनीतिक गलियारों में गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अश्वनी शर्मा ने जोर देकर कहा कि भाजपा पंजाब के हर हलके में मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कार्यकारी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी केवल चुनावी मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए चलाई जा रही जन-जागरूकता यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना भाजपा की प्राथमिकता है और यह यात्रा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार का एक बड़ा प्रयास है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!