Chandigarh में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की नई भविष्यवाणी

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 03:02 PM

chandigarh rain alert

फरवरी की शुरुआत के साथ ही चंडीगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

चंडीगढ़: फरवरी की शुरुआत के साथ ही चंडीगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 फरवरी को चंडीगढ़ समेत पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि इस साल का जनवरी महीना पिछले 15 वर्षों में सबसे ठंडा रहा है। लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के चलते तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

आगे की स्थिति को लेकर विभाग ने कहा कि 2 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। वहीं 3 फरवरी की रात से एक और मौसम प्रणाली असर दिखा सकती है, जिससे अस्थिर मौसम का दौर और लंबा खिंच सकता है। फिलहाल उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर ऊपरी स्तर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के ऊपर तेज जेट स्ट्रीम हवाएं क्षेत्र के मौसम को प्रभावित कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!