क्या आपके फोन पर भी आया है Test Alert? घबराएं नहीं, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 01:08 PM

emergency alert on your phone today why indian government sending this message

अगर आपके भी मोबाइल फोन पर एक अलर्ट मैसेज आया हैं तो घबराने की जरूरत नहीं।

पंजाब डेस्कः अगर आपके भी मोबाइल फोन पर एक अलर्ट मैसेज आया हैं तो घबराने की जरूरत नहीं। क्योंकि इस संदेश में लिखा है कि यह एक टेस्ट सेल ब्रॉडकास्ट मैसेज है, जिसे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने दूरसंचार विभाग (DoT) के सहयोग से भेजा है।

PunjabKesari

सरकारी जानकारी के अनुसार, यह मैसेज आपदा के समय लोगों तक चेतावनी पहुंचाने के लिए तैयार किए गए सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम के परीक्षण के तहत भेजा गया था। इस दौरान कई उपभोक्ताओं को यह संदेश एक से अधिक बार भी प्राप्त हो सकता है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षण के उद्देश्य से भेजा गया संदेश है और इससे जुड़ा कोई वास्तविक खतरा नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसे टेस्ट अलर्ट मैसेज को नजरअंदाज करें और किसी प्रकार की घबराहट न फैलाएं। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में किसी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के दौरान इसी प्रणाली के माध्यम से आम जनता को तुरंत अलर्ट किया जाएगा, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!