Edited By jyoti choudhary,Updated: 20 Feb, 2026 12:33 PM

शुक्रवार, 20 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स करीब 586.13 अंकों की तेजी के साथ 83,084.27 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 193.40 अंक चढ़कर 25,647.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बिजनेस डेस्कः शुक्रवार, 20 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स करीब 586.13 अंकों की तेजी के साथ 83,084.27 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 193.40 अंक चढ़कर 25,647.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
आज के सत्र में मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है, जबकि आईटी सेक्टर दबाव में है।
निफ्टी के अहम लेवल
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी हाल ही में 2026 के शुरुआती निचले स्तरों तक फिसल चुका है। ऐसे में मौजूदा स्तर बेहद अहम माने जा रहे हैं।
सपोर्ट: 25,300
रेजिस्टेंस: 25,600–25,700 (50-डे मूविंग एवरेज के आसपास)
Geojit Investments के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स के अनुसार, यदि निफ्टी 25,500 के ऊपर टिकता है तो यह तेजी 25,650 तक बढ़ सकती है। यह स्तर ‘फिबोनाची रिट्रेसमेंट’ जोन के आसपास है और इंडेक्स के लिए निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में आज मिश्रित कारोबार देखने को मिला:
Nikkei 225 1.30% गिरकर 56,730 पर
KOSPI 1.62% चढ़कर 5,769 पर
Hang Seng Index 0.61% गिरकर 26,544 पर
Shanghai Composite Index 1.26% चढ़कर 4,082 पर