Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 06:59 PM

जालंधर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना भार्गव कैंप के पीछे खाली जमीन पर पंजाब कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत ने अपने रिश्तेदारों के कब्जे करवा दिए हैं, जिसके बाद यह मामला गरमा गया है।
जालंधर : जालंधर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि थाना भार्गव कैंप के पीछे खाली जमीन पर पंजाब कैबिनेट मंत्री महिंद्र भगत ने अपने रिश्तेदारों के कब्जे करवा दिए हैं, जिसके बाद यह मामला गरमा गया है। रातों रात हुए इन कब्जों को लेकर भाजपा नेता व पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आवाज उठाई है तथा लाइव होकर इन कब्जों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि इन कब्जों को लेकर अगर रजिस्ट्री मौजूद है तो ये कब्जाधारी 30 साल से कहा थे।
शीतल अंगुराल ने वीडियो सहित सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला जगजाहिर किया है। उनका कहना है कि जिस जमीन पर कुछ दिन बाद सरकारी पार्क का उद्घाटन होना है, वहां रातों रात अवैध दीवारें खड़ीं कर दी गईं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए वसूल कर दिल्ली के बाबुओं को खुश करने के लिए सरकारी जमीन पर अवैध दुकानें और चारदीवारी करवाई गई है।
उन्होंने जालंधर नगर निगम कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के ध्यान में उक्त मामला लाया है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री ने सिर्फ अपने चहेतों को कब्जे करवाने है तो भार्गव नगर के गरीब बेघर वाले जरूरतमंद लोगों को भी जगह दिलवाई जाए।
और इस जमीन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।


