Punjab का दौरा करेंगे राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में बड़ी रैली का आयोजन

Edited By Updated: 20 Feb, 2026 12:53 AM

rahul gandhi to visit punjab organise massive rally in support of farmers

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

पंजाब डैस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर पंजाब कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं और जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी बरनाला में किसानों के पक्ष में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को आगामी राजनीतिक समीकरणों और किसान मुद्दों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि यह दौरा किसानों, मजदूरों और आम लोगों की आवाज को मजबूती देने के लिए किया जा रहा है।

राहुल गांधी के दौरे से पंजाब कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस रैली से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावी रणनीति को धार मिलेगी।बरनाला की यह रैली आने वाले समय में पंजाब की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!