Edited By VANSH Sharma,Updated: 18 Feb, 2026 09:41 PM

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के आह्वान पर बठिंडा स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच बुधवार को जोरदार टकराव हो गया।
बठिंडा: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के आह्वान पर बठिंडा स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच बुधवार को जोरदार टकराव हो गया। जिओंद गांव के पास किसानों को रोकने की पुलिस की कोशिश के दौरान स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झड़प शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की हुई थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। मौके पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने की भी खबर है, जिससे कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों द्वारा लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हालात पूरी तरह अंडर कंट्रोल हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here