पंजाब पुलिस ने किसानों पर छोड़े आंसू गैस के गोले, माहौल गर्माया, Highway जाम

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 01:36 PM

punjab police used tear gas at farmers

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के आह्वान पर बठिंडा स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने

बठिंडा: भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के आह्वान पर बठिंडा स्थित डिप्टी कमिश्नर कार्यालय का घेराव करने जा रहे किसानों और पुलिस के बीच जोरदार टकराव हो गया। पुलिस द्वारा किसानों को रोकने की कोशिश के दौरान जिओंद गांव के पास स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बड़ी संख्या में किसानों को हिरासत में ले लिया। एसएसपी के अनुसार पुलिस हालात को नियंत्रण में रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

हाईवे जाम, ट्रैफिक डायवर्ट
इस कार्रवाई के विरोध में किसानों ने रामपुरा फूल के पास बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर धरना लगाकर यातायात पूरी तरह ठप्प कर दिया। पुलिस ने ट्रैफिक को गांवों के रास्तों से डायवर्ट किया है। रिपोर्टों के अनुसार केवल बठिंडा ही नहीं, बल्कि पटियाला के समाना और संगरूर के गांव शेरों में भी किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद कई अन्य किसानों को भी हिरासत में लिया गया है।

किसानों की इस मुहिम की मुख्य मांग पिछले 9 महीनों से जेल में बंद अपने दो साथियों बलदेव सिंह (गांव चाओके) और शगनदीप सिंह (गांव जिओंद) की तुरंत रिहाई है। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!