बठिंडा में लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश मामले में सामने आया पूरा सच

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 04:55 PM

girls dead body in suit case

बठिंडा पुलिस ने सूटकेस में युवती की जली हुई लाश मिलने के मामले में

पंजाब डेस्कः बठिंडा पुलिस ने सूटकेस में युवती की जली हुई लाश मिलने के मामले में उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बठिंडा की एसएसपी ज्योति यादव बैंस ने बताया कि 11 जनवरी को गांव बहिमन दीवाना के पास सड़क किनारे एक लाल रंग के सूटकेस से आधी जली हुई युवती की लाश बरामद हुई थी। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई जांच के बाद सुरखबीर रोड निवासी प्रिंस नामक युवक को काबू किया गया है। आरोपी मृतका सपना उर्फ मल्लिका का काफी समय से दोस्त था।

पुलिस के अनुसार प्रिंस और सपना के बीच किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर प्रिंस ने अपने घर में तेजधार हथियार से सपना की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के अंदर ही जलाने की कोशिश की, लेकिन जब शव पूरी तरह नहीं जला तो उसने दो दिन तक शव को घर में ही छिपाकर रखा। बदबू फैलने के डर से दो दिन बाद आरोपी ने शव को लाल रंग के सूटकेस में डालकर अपनी i20 कार से बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बहिमन दीवाना के पास फेंक दिया और फरार हो गया।

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि सपना की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने शरीर पर अपनी और मृतका सपना की फोटो का टैटू भी बनवा लिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!