जालंधर-मोगा Highway पर ड्राईवर को मारकर खेतों में जलाया, इलाके में दहशत

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 01:01 PM

jalandhar murder

ड्राइवर का कत्ल, नकोदर-मोगा हाईवे पर खेत में मिली अधजली लाश

नकोदर (पाली): नकोदर के पास जालंधर-मोगा हाईवे पर खेत में एक अधजली लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। शव की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश, गांव सीतो, अबोहर के रूप में हुई है।

पुलिस को प्राप्त शिकायत में चंद्रपाल, जो अबोहर स्थित एस.के. ट्रेडिंग कम्पनी के माध्यम से फल सप्लाई का कारोबार करता है, ने बताया कि 9 फरवरी को प्रवीण कुमार ने कैंटर नंबर पीबी 05 एके 3268 में फल लोड कर लुधियाना मंडी रवाना किया था। माल खाली करने के बाद 10 फरवरी को वह बालाजी फ्रूट कम्पनी से 9 लाख रुपए लेकर फगवाड़ा के लिए रवाना हुआ, लेकिन इसके बाद ड्राइवर का फोन बंद आने लगा। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके साथ पुराना ड्राइवर आजाद सिंह पुत्र कारज सिंह निवासी बल्लूआणा कॉलोनी, अबोहर भी था।

बाद में शाहकोट के पास बाहमणियां टोल प्लाजा की सी.सी.टी.वी. फुटेज चैक करने पर कैंटर करीब 11 बजे आजाद सिंह द्वारा अकेले चलाते हुए दिखाई दिया। ड्राइवर और गाड़ी की तलाश करते हुए परिजन नकोदर पहुंचे, जहां जालंधर-मोगा मेन हाईवे के पास खेतों में एक अधजली लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आजाद सिंह ने प्रवीण कुमार की हत्या कर शव को आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की और 9 लाख रुपए समेत कैंटर लेकर फरार हो गया। सिटी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि चंद्रपाल के बयान पर थाना सिटी नकोदर में आजाद सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!