Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Feb, 2026 09:44 PM

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “आज वर्दीधारी अपराधियों ने मेरा घर भी ढहाया, पीला पंजा भी चलाया और मेरे खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की। तेरे इस ‘बदलाव’ पर लाख लानत है,...
पंजाब डैस्क : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “आज वर्दीधारी अपराधियों ने मेरा घर भी ढहाया, पीला पंजा भी चलाया और मेरे खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की। तेरे इस ‘बदलाव’ पर लाख लानत है, भगवंत मान।”
नेता का आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर राजनीतिक बदले की भावना से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी आवाजों को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि आज पंजाब सरकार द्वारा खैहरा के घर पर बुलडोजर चलाया गया और साथ ही एफआईआर भी दर्ज की गई, जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है तथा राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने के आरोप भी लग रहे हैं।