Edited By Pardeep,Updated: 24 Feb, 2026 05:52 AM

झारखंड के रांची से सात लोगों को दिल्ली ले जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार को चतरा जिले के सिमरिया के पास एक वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो गई। चतरा की उपायुक्त कीर्तिश्री जी. ने यह जानकारी दी।