नशे का धंधा बंद करो या मोहल्ला छोड़ो... घरों से बाहर निकले Ludhiana वाले, जमकर मचा बवाल

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 11:40 AM

ludhiana drug smugller

हैबोवाल इलाके के नशे के काले कारोबार में संलिप्त एक परिवार ने अपने ही पड़ोसियों पर हमला बोल दिया।

लुधियाना (राज): हैबोवाल इलाके के नशे के काले कारोबार में संलिप्त एक परिवार ने अपने ही पड़ोसियों पर हमला बोल दिया। सोमवार को हुए इस बवाल ने पूरे मोहल्ले के सब्र का बांध तोड़ दिया है। अब इलाके के लोग लामबंद हो चुके हैं और उन्होंने साफ ऐलान कर दिया है कि या तो इस घर में चल रहा नशे का धंधा बंद होगा या फिर इस परिवार को मोहल्ला छोड़ना पड़ेगा।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब घर के बाहर रोजाना की तरह कुछ पड़ोसी सैर कर रहे थे। इसी दौरान कथित नशा तस्करों के परिवार ने बिना किसी बात के उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ितों का कहना है कि यह घर अब पूरे मोहल्ले के लिए सिरदर्द बन चुका है। यहां दिन-रात असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे बहू-बेटियों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि विरोध करने पर यह परिवार गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है।

हैरानी की बात यह है कि इस घर की शिकायतें पहले भी कई बार पुलिस तक पहुंचीं, लेकिन शातिर आरोपी हर बार मिन्नतें करके या दबाव बनाकर राजीनामा कर लेते थे। अब मोहल्ले के लोगों ने इक्ट्ठा होकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें कोई राजीनामा मंजूर नहीं है, बल्कि पुलिस इस नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करे। लोग पुलिस से सख्त एक्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!