शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, पुणे के अस्पताल में भर्ती

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 03:17 PM

sharad pawar health deteriorates admitted to a hospital in pune

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत थी, जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि पवार पहले बारामती में थे...

नेशनल डेस्क : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार को पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गले में संक्रमण और बुखार की समस्या थी, जिसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया है।

बताया गया है कि शरद पवार पहले बारामती में थे और वहीं प्राथमिक इलाज लिया था। लेकिन तबीयत में सुधार न होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए पुणे के अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले के साथ-साथ दामाद सदानंद सुले भी मौजूद हैं और पवार के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें - 2026 में सोना-चांदी और तांबा को लेकर बाबा वेंगा की हैरान कर देगी ये भविष्यवाणी

हाल के दिनों में शरद पवार लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। खासकर उनके भतीजे अजित पवार के निधन के बाद वे लगातार सक्रिय रहे, जिससे उनकी तबीयत पर असर पड़ा माना जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति पर सतत नजर रखे हुए हैं और उनका इलाज कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!