एपस्टीन केस की सबसे डरावनी परत: पेरिस में बना था जेफ्री का ‘रेड रूम’, दहला देगा अय्याशी-अपराधों के खौफनाक अड्डे का सच !

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 03:37 PM

andrew and epstein asked exotic dancer for  s ex acts  legal letter claims

जेफ्री एपस्टीन ने पेरिस स्थित अपनी आलीशान प्रॉपर्टी में एक खुफिया ‘रेड रूम’ बनवाया था, जहां महिलाओं से निजी डांस करवाए जाते थे और रसूखदार मेहमान मौजूद रहते थे। अमेरिकी न्याय विभाग के नए वीडियो सबूतों ने एक बार फिर एपस्टीन के गहरे नेटवर्क पर सवाल...

International Desk: जेफ्री एपस्टीन ने पेरिस स्थित अपनी आलीशान प्रॉपर्टी में एक खुफिया ‘रेड रूम’ बनवाया था, जहां महिलाओं से निजी डांस करवाए जाते थे और रसूखदार मेहमान मौजूद रहते थे। अमेरिकी न्याय विभाग के नए वीडियो सबूतों ने एक बार फिर एपस्टीन के गहरे नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यौन शोषण के दोषी अरबपति जेफ्री एपस्टीन को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एपस्टीन ने अपनी अय्याशी और रसूखदार मेहमानों के मनोरंजन के लिए एक खुफिया ‘रेड रूम’ बनवाया था, जहां महिलाओं से निजी डांस करवाए जाते थे और चुनिंदा प्रभावशाली लोग वहां मौजूद रहते थे।

 

कहां था एपस्टीन का ‘रेड रूम’?
यह कुख्यात ‘रेड रूम’ पेरिस में स्थित एपस्टीन की एक आलीशान प्रॉपर्टी के अंदर बनाया गया था। यह संपत्ति आर्क डी ट्रायम्फ के पास स्थित थी और इसे स्थानीय स्तर पर ‘पापों का घर’ तक कहा जाने लगा था। इस कमरे में एपस्टीन अपने सबसे रसूखदार और अमीर मेहमानों के लिए गोपनीय कार्यक्रम आयोजित करता था।

 

कमरे के भीतर क्या होता था?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कमरे में महिलाओं को निजी डांस के लिए मजबूर किया जाता था। कई गवाहों ने दावा किया है कि यहां बिना कपड़ों के डांस करवाए जाते थे और यह सब बेहद सीमित, गोपनीय और नियंत्रित माहौल में होता था। इसी जगह पर एपस्टीन द्वारा अपने कुछ सबसे घिनौने यौन अपराध अंजाम दिए जाने के आरोप भी लगे हैं।

 

‘रेड रूम’ और बड़े नामों का कनेक्शन
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यही वह फ्लैट है जहां कुख्यात पीटर मंडेलसन की अंडरवियर में तस्वीर ली गई थी। आरोप है कि एपस्टीन इस जगह पर एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर जैसे प्रभावशाली लोगों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम आयोजित करता था।हालांकि इन नामों को लेकर कानूनी पुष्टि अलग-अलग मामलों में भिन्न है।

 

अमेरिकी न्याय विभाग का नया सबूत
अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले सप्ताह एपस्टीन फाइलों के नए बैच में एक दर्जन से अधिक वीडियो जारी किए हैं। इन वीडियो में एपस्टीन को उसी कथित ‘रेड रूम’ के भीतर देखा गया है। इन फुटेज ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि एपस्टीन का नेटवर्क कितना गहरा और संगठित था। इस खुलासे के बाद यह सवाल फिर से तेज हो गया है कि क्या एपस्टीन प्रभावशाली लोगों को लड़कियां उपलब्ध कराता था। हालांकि FBI ने हालिया रिपोर्ट में “ट्रैफिकिंग रिंग” के ठोस सबूत न मिलने की बात कही है, लेकिन ऐसे खुलासे उस दावे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

 

एपस्टीन केस से जुड़े अन्य विवाद
एपस्टीन को लेकर लगातार सनसनीखेज दावे सामने आते रहे हैं। कहीं कहा गया कि “एपस्टीन जिंदा है”, तो कहीं उसकी तथाकथित ‘बेबी रैंच’ योजना का खुलासा हुआ, जिसमें वह कई महिलाओं को गर्भवती करना चाहता था। एपस्टीन फाइलों में नाम आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और नॉर्वे तक कई इस्तीफे भी हो चुके हैं।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!