24K Gold Price Today: जेवर खरीदने वालों के लिए राहत की खबर: MCX पर चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, चेक करें ताजा भाव

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 10:01 AM

24k gold price today gold price today silver price today 22 carat gold price

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। फरवरी महीने की डिलीवरी वाली चांदी लगभग 4120 रुपये सस्ती होकर 2,66,250 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी। चांदी की कीमतों में यह करीब 1.52 प्रतिशत की कमी है। वहीं सोने...

नेशनल डेस्क:  अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए थोड़ी राहत भरी खबर लेकर आया है। कल तक आसमान छू रहे इन कीमती धातुओं के दाम मंगलवार सुबह सुस्त नजर आए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं।

बाजार की ताजा चाल: चांदी में बड़ी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता

मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। फरवरी महीने की डिलीवरी वाली चांदी लगभग 4120 रुपये सस्ती होकर 2,66,250 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करती दिखी। चांदी की कीमतों में यह करीब 1.52 प्रतिशत की कमी है। वहीं सोने के शौकीनों के लिए भी दाम थोड़े नीचे आए हैं। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 666 रुपये टूटकर 1,57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि यह गिरावट मामूली है, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद यह ग्राहकों को सुकून देने वाली है।

सोमवार की भारी उछाल के बाद आज नरमी

आज बाजार में स्थिरता भले ही दिख रही हो, लेकिन बीते कल यानी सोमवार को सर्राफा बाजार में गजब की हलचल थी। सोमवार को दिल्ली के बाजार में चांदी ने जबरदस्त छलांग लगाई थी और यह 17,000 रुपये की भारी बढ़त के साथ 2,72,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंची थी। सोने ने भी कल अपनी चमक बिखेरी थी और 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

आज सुबह के शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। चांदी जहां एक तरफ नीचे की ओर 2,65,126 रुपये तक गई, वहीं ऊपर में इसने 2,68,498 रुपये का स्तर भी छुआ। इसी तरह सोना भी 1.56 लाख से लेकर 1.58 लाख रुपये के बीच झूलता नजर आया। कुल मिलाकर देखें तो कल की भारी तेजी के बाद आज बाजार खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है, जिससे कीमतों में यह छोटी सी गिरावट देखने को मिल रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!