'तुरंत इस्तीफा दें CM भगवंत मान', हरसिमरत बादल ने तरनतारन हत्याकांड पर उठाए सवाल

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 03:13 PM

akali dal harsimrat kaur badal

शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने तरनतारन में कानून

तरनतारन/चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और सांसद हरसिमरत कौर बादल ने तरनतारन में कानून की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की सरेआम हत्या पर गहरा दुख और रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि माथे में गोली मारकर की गई इस हत्या की दर्दनाक खबर ने आत्मा को झकझोर कर दिया है।
PunjabKesari

हरसिमरत कौर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उनके पास इस बात का कोई जवाब है कि पंजाब में पिस्तौल और रिवॉल्वर इतनी आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि आज पंजाब में छात्र अपने स्कूलों और कॉलेजों में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। राज्य के हालात ऐसे हो गए हैं कि धार्मिक स्थलों, बाजारों और गलियों में लगातार गोलियां चल रही हैं। राज्य की बिगड़ती स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरा, जब पंजाब में सरेआम हत्या की कोई घटना न हुई हो।

हरसिमरत कौर बादल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि पुलिस निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करने में तो सक्षम दिखाई देती है, लेकिन गैंगस्टरों और अपराधियों के सामने पूरी तरह घुटने टेक चुकी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। इस विफलता के चलते शिरोमणि अकाली दल ने मांग की है कि भगवंत मान अपनी असफलता स्वीकार करें और तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!