Breaking : स्कूलों के बाद अब कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 02:14 PM

now a college in pathankot has received a bomb threat

स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद अब पठानकोट के एक कॉलेज को भी बम की धमकी मिली है।

पठानकोट : स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद अब पठानकोट के एक कॉलेज को भी बम की धमकी मिली है। ताजा मामला गांव बहादुरपुर में मौजूद डिग्री कॉलेज फॉर विमेन से जुड़ा है, जहां धमकी मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।

जानकारी के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन को बम की धमकी की जानकारी मिलते ही तुरंत सुरक्षा के कदम उठाए गए। स्टूडेंट्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कॉलेज को तुरंत बंद कर दिया गया और सभी स्टूडेंट्स को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

धमकी की खबर मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और कॉलेज परिसर की जांच शुरू कर दी। प्रशासन का कहना है कि हालात पर नजर रखी जा रही है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है और लोगों को अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!