Edited By Pardeep,Updated: 11 Mar, 2026 02:45 AM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। इसका सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
इसी बीच भारत में...
नेशनल डेस्कः पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत के आम लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को अस्थिर कर दिया है। इसका सीधा असर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
इसी बीच भारत में घरेलू और कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतों के कारण रसोई का खर्च बढ़ गया है और होटल, रेस्टोरेंट जैसे छोटे कारोबार पर भी इसका असर पड़ सकता है।
इंडियन ऑयल के मुताबिक बढ़े सिलेंडर के दाम
सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation की वेबसाइट के अनुसार बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद देश के कई बड़े शहरों में गैस सिलेंडर पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।
बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर के नए दाम
नई कीमतें लागू होने के बाद 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम इस प्रकार हो गए हैं:
इस तरह अब हर सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को करीब 60 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब पिछले एक साल के दौरान एलपीजी कीमतों में पहले भी कई बार बदलाव हो चुके हैं।
कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी बढ़ी
घरेलू गैस के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। इसका असर खास तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे फूड बिजनेस पर पड़ सकता है।
नई कीमतों के अनुसार:
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार की लागत भी बढ़ सकती है।
उज्ज्वला योजना में अभी भी मिल रही राहत
हालांकि बढ़ती कीमतों के बीच सरकार की Pradhan Mantri Ujjwala Yojana से जुड़े परिवारों को अभी भी राहत मिल रही है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी दी जाती है, जिससे उन्हें बाजार कीमत से कम पैसे में गैस मिल जाती है। आमतौर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक सिलेंडर पर लगभग 300 रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जो सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
लाखों परिवारों को मिल रही राहत
एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच उज्ज्वला योजना से मिलने वाली सब्सिडी देश के लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबे समय तक जारी रहा तो ऊर्जा की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पड़ेगा।