अमेरिका में एक और पंजाबी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार! प्रवासियों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 04:57 PM

punjabi truck driver arrested in us

अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों की वजह से होने वाले एक्सीडेंट थम नहीं रहे हैं।

पंजाब डेस्क : अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों की वजह से होने वाले एक्सीडेंट थम नहीं रहे हैं। इस बीच, एक बार फिर पंजाबी ट्रक ड्राइवर के हाथों बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में इंडियाना राज्य में एक भयानक सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे में 64 साल के एक आदमी की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर अमेरिका में गैर-कानूनी इमिग्रेशन और विदेशी ड्राइवरों को लाइसेंस जारी करने के मुद्दे पर बड़ी बहस छेड़ दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गत 18 फरवरी को को हेंड्रिक्स काउंटी (इंडियाना) में एक सुखदीप सिंहल ने ट्रैफिक नियमों उल्लंघन करते हुए रेड क्रास करने की कोशिश की  जिससे 3 गाड़ियों आपस में टकरा गई। इस दौरान शेवरले पिकअप ट्रक के ड्राइवर टेरी शुल्त्स (64) की मौके पर ही मौत हो गई।

अमरीकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने सुखदीप सिंह को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखदीप को 2018 में नाबालिग के तौर पर गैर-कानूनी तरीके से बॉर्डर पार करते हुए पकड़ा गया था, लेकिन उस समय उसे छोड़ दिया गया था। इस हादसे के बाद व्हाइट हाउस और कई अमेरिकी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि पिछले 6 महीनों में यह चौथी ऐसी घटना है, जब पंजाबी ड्राइवरों की वजह से US में जानलेवा हादसे हुए हैं। इन 4 हादसों में अब तक कुल 9 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में इमिग्रेंट्स के लिए US इमिग्रेशन और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और सख्त बनाया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!