पंजाब में 2 दिन अहम! बारिश को लेकर भी आई नई Update, जानें मौसम का हाल....

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 04:16 PM

punjab weather

पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पंजाब डेस्क: पंजाब में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है और तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग (आईएमडी चंडीगढ़) के अनुसार, अगले 3 दिनों तक पंजाब के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान किसी जिले में बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी को पंजाब में बारिश की संभावना जताई है। ताजा अपडेट के मुताबिक 14 और 15 फरवरी को अमृतसर-अंबाला और अंबाला-दिल्ली हाईवे पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। फिलहाल धुंध को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

16 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) पहाड़ों पर पहुंच चुका है और दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होगा। इसके असर से 17 फरवरी से बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 18 फरवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में हल्की बारिश की संभावना बताई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। इस दौरान फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!