जयपुर में 'डिजिटल कर्फ्यू': 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं ठप...फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स भी रहेंगे बंद

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 12:48 AM

digital curfew  in jaipur internet services suspended for 24 hours

राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध आज रात (7 जून) 12 बजे से शुरू होकर 8 जून...

नेशनल डेस्कः राजस्थान की राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के कई इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध आज रात (7 जून) 12 बजे से शुरू होकर 8 जून रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रशासन अलर्ट
जानकारी के अनुसार, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्वारा नियोजित बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, इस दौरान 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह निलंबित रहेंगी। प्रशासन को अंदेशा है कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें या भड़काऊ सामग्री फैलाई जा सकती है, जिससे शांति भंग होने का खतरा है।

फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स भी रहेंगे बंद
इंटरनेट के साथ-साथ लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, बल्क एसएमएस (SMS) और एमएमएस (MMS) सेवाएं भी इस अवधि के दौरान काम नहीं करेंगी। यह अस्थायी निलंबन 'दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन नियम, 2017' के तहत लागू किया गया है।

प्रशासन ने जारी किया आदेश।
आम जनजीवन और कारोबार पर पड़ेगा असर
प्रशासन के इस कदम से ऑनलाइन लेनदेन (Online Transactions), ऐप-आधारित सेवाओं और डिजिटल संचार पर गहरा असर पड़ने की आशंका है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को इस व्यवधान के लिए पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने वैकल्पिक माध्यमों से गलत सूचना फैलाने या प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का प्रयास किया, तो उनके खिलाफ लागू कानूनों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील पुलिस थाना क्षेत्रों और प्रमुख शहरी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!