राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोकने पर राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना

Edited By Pardeep,Updated: 22 Jan, 2024 11:46 PM

gehlot targets bjp for stopping rahul gandhi from going to the temple

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने से रोके जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है।

जयपुरः राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को असम में मंदिर में जाने से रोके जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। 

गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘असम सरकार द्वारा बार-बार राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करना दिखाता है कि असम सरकार का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बढ़ते जनसमर्थन को देखकर भाजपा की घबराहट बढ़ती जा रही है।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘ असम की भाजपा सरकार के इन अलोकतांत्रिक तरीकों का हम पुरजोर विरोध करते हैं।'' राहुल गांधी को नगांव जिले में श्री श्री शंकरदेव सत्र मंदिर और मोरीगांव जिले में बैठक करने की अनुमति नहीं दी गई। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!