दर्दनाक हादसाः बरसाती नाले में डूबने से दो भाइयों की मौत, दोस्तों के साथ बकरियां चराने गए थे दोनों

Edited By Updated: 18 Jul, 2024 12:36 AM

two brothers died after drowning in a rain drain

राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में आज बरसाती नाले में डूबने से दो नाबालिग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मावली थाना क्षेत्र के खेमपुर में कक्षा छह में अध्यनरत सुरेश एवं कक्षा सात में पढ रहे मुकेश गमेती अपने दो...

जयपुरः राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में आज बरसाती नाले में डूबने से दो नाबालिग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मावली थाना क्षेत्र के खेमपुर में कक्षा छह में अध्यनरत सुरेश एवं कक्षा सात में पढ रहे मुकेश गमेती अपने दो अन्य साथियों के साथ बकरियां चराने गये थे। 

सड़क के समीप ही सभी साथी नहाने के लिए एक बरसाती नाले में उतरे जहां दो दोनों भाई गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। इसी दौरान अन्य दो बच्चों ने लोगों की सूचना दी। 

सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को नाले से बाहर निकाला तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमाटर्म के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!