मोदी ने मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर शोक जताया

Edited By Updated: 22 Apr, 2021 08:20 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर इस्लामी विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि धर्मशास्त्र तथा आध्यात्मिक ज्ञान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मौलाना वहीदुद्दीन खान के निधन से दुख हुआ। धर्मशास्त्र और अध्यात्म के मामलों में गहरी जानकारी रखने के लिए उन्हें याद किया जाएगा। वह सामुदायिक सेवा और सामाजिक सशक्तीकरण को लेकर भी बेहद गंभीर थे। परिजनों और उनके असंख्य शुभचिंतकों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।’’
मौलाना वहीदुद्दीन खान का बुधवार को 96 साल की आयु में राजधानी दिल्ली में निधन हो गया। वह हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

मौलाना वहीदुद्दीन ने कुरान का अंग्रेजी में आसान अनुवाद किया और कुरान पर टिप्पणी भी लिखी। वह बड़े इस्लामी विद्वानों में गिने जाते थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!