कांग्रेस ने मणिपुर इकाई के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Edited By Updated: 10 Jun, 2021 08:12 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी मणिपुर इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी मणिपुर इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस ने के. रंजीत सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा 11 उपाध्यक्ष, 17 महासचिव और 17 सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। गोविन दास कोंथुजाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

मणिपुर में अगले साल फरवरी/मार्च में विधानसभा चुनाव होना है।

कांग्रेस ने सौरभ सिन्हा को बिहार प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!