पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा विधायक ने नामांकन दाखिल किया

Edited By Updated: 14 Jun, 2021 04:53 PM

pti state story

पुडुचेरी, 14 जून (भाषा) पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष का 16 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए भाजपा विधायक ई. सेलवम ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।

पुडुचेरी, 14 जून (भाषा) पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष का 16 जून को होने जा रहे चुनाव के लिए भाजपा विधायक ई. सेलवम ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
सेलवम ने विधानसभा सचिव आर मौनीसामी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। सेलवम मानवेली सीट से विधायक हैं।
सेलवम का नाम मुख्यमंत्री एन रंगासामी (एआईएनआरसी) ने प्रस्तुत किया था और ए नमसिवायम (भाजपा) ने इसका समर्थन किया था।
उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदन का प्रथम सत्र 16 जून को बुलाया है।
पुडुचेरी में एआईएनआरसी और भाजपा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल हैं।
विधानसभा सचिव ने घोषणा की थी कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 जून दोपहर तक है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!