दिल्ली को मानसून के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार

Edited By Updated: 15 Jun, 2021 12:28 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है और अगले दो दिनों के भीतर इसके राजधानी दिल्ली में पहुंचने की कोई संभावना नहीं है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने पहले अनुमान व्यक्त किया था कि मानसून संबंधी हवाएं 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकती हैं। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और यह आठ जुलाई तक पूरे देश में अपना प्रभाव दिखाने लगता है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, " पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गति धीमी हो गई है। अगले दो दिनों के भीतर इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना कम है।" हालांकि राजधानी में मंगलवार और बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!