बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कार की चपेट में आने से दो बच्चे घायल

Edited By Updated: 18 Jun, 2021 07:54 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में खेलते समय कार की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में खेलते समय कार की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की है, जब दोनों बच्चे इलाके में एक खाली पड़े हुए प्लॉट में खेल रहे थे कि तभी एक कार की चपेट में आए गए। उन्होंने बताया कि इलाके के लोग सामान्यत खाली पड़े हुए प्लॉट का इस्तेमाल पार्किंग के लिए करते हैं। सिंह ने बताया कि घायल बच्चों में एक पांच साल का है, जबकि दूसरा तीन साल का है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कार का चालक खाली प्लॉट में खड़ी कार को वहां से निकाल रहा था कि तभी दोनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद कार का चालक फरार है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायल बच्चों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि एक बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है जबकि दूसरे बच्चे का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरे बच्चे को भी जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!