दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का आरोप,आप कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर किया हमला

Edited By Updated: 23 Jul, 2021 01:11 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर ‘‘हमला’’ किया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज किया है।

राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की।
पुलिस ने दावा किया कि शाम करीब छह बजे आप नेता अंकुश नारंग ने 30-40 लोगों के साथ पटेल नगर में गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, "नारंग के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर में मेरे घर पर हमला किया। उन्होंने मेरे निजी सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया, जिससे वहां अफरातफरी मच गई और मेरे परिवार के सदस्य और पड़ोसी डर गए।"
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गार्ड की शिकायत के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!