Edited By PTI News Agency,Updated: 24 Jul, 2021 05:37 PM

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर शनिवार को प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारोत्तलक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर भारतीय खुशी मना रहा है।

चानू ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारत की पहली भारोत्तोलक बन गयी है।
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘यह गर्व का क्षण है। हर भारतीय ओलंपिक खेलों में मीराबाई चानू की ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी मना रहा है। चलिए हम भारत का उत्साह बढ़ाएं।’’
मीराबाई चानू ने शनिवार को तोक्यो में 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतते हुए भारोत्तोलन में भारत का 21 साल का इंतजार खत्म कर दिया और तोक्यो ओलंपिक में देश का खाता खोला।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।