हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी

Edited By Updated: 28 Jul, 2021 03:42 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चातेल की कीमत 28 रुपये की तेजी के साथ 5,362 रुपये प्रति बैरल हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के अगस्त महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 28 रुपये अथववा 0.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,362 रुपये प्रति बैरल हो गई जिसमें 5,167 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में तेजी आई।
वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चातेल की कीमत 0.52 प्रतिशत की तेजीी के साथ 72.02 डॉलर प्रति औंस हो गई जबकि वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.80 डॉलर प्रति औंस हो गई।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!