वायु सेना प्रमुख मार्शल भदौरिया संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना

Edited By Updated: 01 Aug, 2021 01:23 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना हुए। यह यात्रा भारत के खाड़ी देश के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों का परिचायक है।

उनकी यह यात्रा सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे  की यूएई की यात्रा के क़रीब आठ महीने बाद हो रही है। पिछले साल दिसंबर में नरवणे ने संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की छह दिवसीय यात्र की थी। किसी भी भारतीय सेना प्रमुख द्वारा दो महत्वपूर्ण खाड़ी देशों की अपनी तरह की यह पहली यात्रा थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि भारतीय वायु सेना प्रमुख की संयुक्त अरब अमीरात की यह ‘सद्भावना यात्रा’ है और इससे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मज़बूती मिलेगी।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!