NEET परीक्षा का दबाव नहीं झेल पाया 22 साल का छात्र, परीक्षा से 24 घंटे पहले किया सुसाइड

Edited By Updated: 20 Jun, 2026 03:08 PM

another neet student is no more

देशभर में 21 जून को नीट री एग्जाम होने वाला है। इससे पहले एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के एक छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से...

NEET Re-Exam: देशभर में 21 जून को नीट री एग्जाम होने वाला है। इससे पहले एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 साल के एक छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले छात्र ने अपने मोबाइल में एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति और इस फैसले की वजह बताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

लगातार असफलताओं से तनाव में था छात्र

सामने आई जानकारी के मुताबितक 22 साल का मृतक छात्र बीते काफी समय से इस परीक्षा को पास करने के तैयारी कर रहा था। लगातार कोशिशों के बावजूद उसके हाथ निराशा लगी थी। इसके चलते छात्र मानसिक तनाव से गुजर रहा था। गुरुवार की रात वह हमेशा की तरह अपने कमरे में सोने और पढ़ाई करने गया था। अगली सुबह जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो चिंतित परिजनों ने किसी तरह भीतर जाकर देखा, जहाँ उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। 

सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किया वीडियो

घटना की सूचना पाकर विजयनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को जांच के दौरान छात्र को मोबाइल से एक वीडियो मिला, जिसे उसने सुसाइड करने से पहले रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में छात्र ने रोते हुए अपनी बेबसी बयां की और कहा कि कई प्रयासों के बाद भी नीट न निकाल पाने के कारण वह भारी मानसिक दबाव में था। उसने वीडियो में यह भी साफ किया कि उसकी मौत के लिए कोई दूसरा व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!