कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए जारी अतिरिक्त पदाधिकारियों की सूची वापस ली

Edited By Updated: 21 Sep, 2021 12:31 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की वह सूची सोमवार को वापस ले ली, जो उसने एक दिन पहले जारी की थी।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश इकाई के लिए अतिरिक्त पदाधिकारियों की वह सूची सोमवार को वापस ले ली, जो उसने एक दिन पहले जारी की थी।

कांग्रेस की ओर से कहा गया कि एक अद्यतन सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
वापस ली गई सूची के अनुसार उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जबकि दिनेश कुमार सिंह को महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया था।

सूची में प्रदेश इकाई में 11 अतिरिक्त महासचिव और 28 सचिवों के नाम भी थे। अब पूरी सूची वापस ले ली गई है और नई सूची अभी जारी की जानी है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!