सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए सेना प्रमुख जम्मू के दो दिवसीय दौरे पर

Edited By Updated: 19 Oct, 2021 09:19 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) उन्हें सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे...

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान ‘व्हाइट नाइट कोर’ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) उन्हें सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे। भारतीय सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भारतीय सेना ने सोमवार को ट्विटर पर कहा, ‘‘सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं और व्हाइट नाइट कोर के जीओसी सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों के बारे में उन्हें जानकारी देंगे।’’ उसने कहा, ‘‘सेना प्रमुख अग्रिम इलाकों का दौरा करेंगे और सैनिकों तथा कमांडरों से बातचीत करेंगे।’’
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को आतंकवादियों ने दो गैर-स्थानीय मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी और एक अन्य को घायल कर दिया था। जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला था। बिहार के एक रेहड़ी-पटरी वाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की शनिवार शाम को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!