कांग्रेस ने गोवा इकाई के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Edited By Updated: 25 Nov, 2021 12:43 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने अपनी गोवा इकाई के लिए बुधवार को एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने अपनी गोवा इकाई के लिए बुधवार को एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एमके शेख को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके साथ ही, 10 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव और 34 सचिव नियुक्त किए गए है।

कांग्रेस ने गोवा प्रदेश कार्यकारिणी में 21 नेताओं को सदस्य और 19 नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य भी बनाया है।

राखी नाईक प्रभुदेसाई, ओलेंकियो सिमोस और तनीवीर खातिब को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होना है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!