सीट बंटवारा समझौते पर गुप्त रूप से काम कर रहे अमरिंदर, बादल: चन्नी

Edited By Updated: 07 Dec, 2021 09:38 AM

pti state story

चंडीगढ़, छह दिसंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के बीच गुप्त रूप से सीट बंटवारे को लेकर...

चंडीगढ़, छह दिसंबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के बीच गुप्त रूप से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।

चन्नी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी सिंह, शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के बीच अंदरुनी गठजोड़ रहा था और कहा कि अब वे राज्य के हितों को गुप्त रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हाल में राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस का साथ छोड़कर अपनी पार्टी बनाने वाले अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सिंह अकाली दल के साथ मिलकर ''दोस्ताना मैच'' खेल रहे थे।

एक निजी टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और बादल ने अपने ''संकीर्ण निहित स्वार्थ'' के लिए एक-दूसरे की मदद की।

मुख्यमंत्री चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी सरकार के कामकाज पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठे सपने दिखाकर पंजाब की जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास नहीं करें, क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री जानते हैं कि वह कभी भी पंजाब में सत्ता में नहीं आ सकेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!