जेएनयू छेड़खानी मामले में कार्यकर्ताओं और छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया

Edited By Updated: 22 Jan, 2022 02:13 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में इस सप्ताह कथित तौर पर हुए छेड़खानी के मामले में महिला और छात्र कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

आल इंडिया डेमोक्रेटिक वीमेन्स एसोसिएशन, डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने “पुलिस की नाकामी” के विरोध में दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
घटना 17 जनवरी को कुलपति आवास के बाहर हुई थी जब मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने सड़क पर चल रही एक छात्रा को खींचना चाहा और कथित रूप से उसका बलात्कार करने का प्रयास किया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!