भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं 29 मई से फिर से शुरू होंगी

Edited By Updated: 19 May, 2022 12:18 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं 29 मई से फिर से शुरू होंगी। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई।

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं 29 मई से फिर से शुरू होंगी। यह जानकारी एक आधिकारिक आदेश में दी गई।
कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ एहतियात के तौर पर मार्च 2020 में कोलकाता और बांग्लादेश के शहरों के बीच ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था।

रेलवे बोर्ड ने ढाका से कोलकाता-ढाका मैत्री एक्सप्रेस बांग्लादेश रेलवे के रेक द्वारा और कोलकाता से कोलकाता-खुलना बंधन एक्सप्रेस को भारतीय रेलवे रेक के द्वारा 29 मई, 2022 को फिर से शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।

एक जून को रेल भवन से भारत और बांग्लादेश के रेल मंत्रियों द्वारा मिताली एक्सप्रेस को डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाने के बाद एनजेपी-ढाका मिताली एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू किये जाने की योजना है। उस दौरान बांग्लादेशी रेल मंत्री के भारत में होने की उम्मीद है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!