केंद्र उदयपुर की हत्या को आतंकवादी घटना मान रहा, एनआईए की टीम भेजी गई

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 10:35 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) केंद्र उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या को आतंकवादी हमला मान रहा है और मंगलवार रात आतंकवाद निरोधी जांच एजेंसी एनआईए की एक टीम वहां भेजी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) केंद्र उदयपुर में एक दर्जी की नृशंस हत्या को आतंकवादी हमला मान रहा है और मंगलवार रात आतंकवाद निरोधी जांच एजेंसी एनआईए की एक टीम वहां भेजी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा कि प्रथम दृष्टया यह किसी आतंकी हमले की तरह लग रहा है।
उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में दो व्यक्तियों ने एक दर्जी की कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया। घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा होने के बाद उदयपुर के सात थाना क्षेत्रों में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है।

अधिकारियों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम को उदयपुर भेजा गया है।

आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज होने के बाद इसे जांच के लिए एनआईए को सौंपा जा सकता है।

कथित रूप से दिनदहाड़े हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शख्स ने ऑनलाइन वीडियो डालकर इस गुनाह की जिम्मेदारी ली और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

एक वीडियो क्लिप में एक कथित हमलावर को कहते सुना जा सकता है कि उसने एक आदमी का सर कलम कर दिया है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी देते हुए कहा कि ‘‘यह छुरा उन तक भी पहुंचेगा।’’
हमलावरों ने परोक्ष रूप से नुपुर शर्मा का भी जिक्र किया जिन्हें पैगंबर मोहम्मद पर एक टिप्पणी के मामले में भाजपा से निलंबित किया गया था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!