कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

Edited By Updated: 30 Jun, 2022 08:14 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बृहस्पतिवार को छह वरिष्ठ उपाध्यक्षों और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्त की।

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) कांग्रेस ने अपनी हिमाचल प्रदेश इकाई के लिए बृहस्पतिवार को छह वरिष्ठ उपाध्यक्षों और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्त की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान कीं।

सतपाल रायजादा, सोहन लाल ठाकुर, अरुण शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके साथ ही, पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 42 सचिव और कई अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

प्रतिभा वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं।

इस साल के आखिर में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!