कोविड-19 : भारत में 16,159 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ी

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 11:44 AM

pti state story

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 16,159 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,35,47,809 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,212 पर पहुंच गयी है।

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) भारत में कोविड-19 के 16,159 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,35,47,809 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,212 पर पहुंच गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, महामारी के कारण 28 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,270 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.53 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 737 की वृद्धि दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 3.56 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.84 फीसदी रही। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,29,07,327 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 198.20 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 28 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से छह-छह मरीजों की मौत केरल और महाराष्ट्र में हुई। दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल में तीन-तीन मरीजों की मौत हुई जबकि गोवा और कर्नाटक में दो-दो तथा हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!