गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को ओडिशा का दौरा करेंगे

Edited By Updated: 06 Aug, 2022 06:16 PM

pti state story

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त को ओडिशा का एक दिवसीय दौरा करेंगे।

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आठ अगस्त को ओडिशा का एक दिवसीय दौरा करेंगे।

इस दौरान वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान का दौरा करेंगे और उड़िया भाषा में प्रकाशित अखबार ‘प्रजातंत्र’ की 75वीं वर्षगांठ में शामिल होंगे।

भुवनेश्वर पहुंचने के बाद शाह श्री लिंगराज मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह कटक जाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान का दौरा करेंगे।

बाद में गृह मंत्री कटक के इनडोर स्टेडियम में अखबार की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘प्रजातंत्र के अमृत उत्सव’ को संबोधित करेंगे।

शाह शाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!