गर्भवती महिला की हत्या कर शव को जलाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 27 Sep, 2026 08:24 PM

pregnant woman murdered and body burned 4 accused arrested

महाराष्ट्र के धुले जिले में एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को लगभग 275 किलोमीटर दूर ले जाकर जंगल में पेट्रोल डालकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के धुले जिले में एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को लगभग 275 किलोमीटर दूर ले जाकर जंगल में पेट्रोल डालकर जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार संदिग्धों की तलाश जारी है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते महिला की हत्या की गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सबूत मिटाने और जांच एजेंसियों को गुमराह करने की नीयत से शव को धुले जिले के गड़ताड़बारी घाट के जंगलों में ले गए, जहाँ उन्होंने शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। मोहाडीनगर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और 11 घंटे से अधिक के सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल के बाद महज तीन दिनों के भीतर इस हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों के वाहनों की आवाजाही और उनके मार्ग को ट्रैक करने में सफलता मिली। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के सटीक कारणों, प्रत्येक आरोपी की भूमिका और घटना के क्रम का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान तेज कर दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!