बीएसई के सीईओ पद पर राममूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी

Edited By Updated: 28 Nov, 2022 10:38 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने सुंदररमण राममूर्ति को शेयर बाजार बीएसई का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की सोमवार को मंजूरी दे दी।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने सुंदररमण राममूर्ति को शेयर बाजार बीएसई का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की सोमवार को मंजूरी दे दी।
बीएसई ने नियामकीय सूचना में कहा कि यह नियुक्ति उन्हें दी गयी पेशकश की स्वीकृति और शेयरधारकों की मंजूरी समेत अन्य नियम एवं शर्तों पर निर्भर है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 28 नवंबर को एक पत्र के जरिये राममूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी दी।
आशीष कुमार चौहान के बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ पद से करीब चार महीने पहले 25 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद राममूर्ति के नाम को सेबी की मंजूरी मिली है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!