भाजपा को 2021-22 में 614.53 करोड़ रुपये जबकि कांग्रेस को 95.46 करोड़ रुपये का चंदा मिला

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 01:01 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपये मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है।

नयी दिल्ली, 29 नवंबर (भाषा) सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपये मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को इस अवधि में 95.46 करोड़ रुपये का चंदा मिला है।

आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इस अवधि के दौरान चंदे के रूप में 43 लाख रुपये प्राप्त हुए, जबकि माकपा को 10.05 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई। माकपा की केरल में सरकार है।

चार राष्ट्रीय दलों ने हाल में निर्वाचन आयोग को प्राप्त चंदे की अपनी नवीनतम रिपोर्ट पेश की थी, जिसने दस्तावेजों को मंगलवार को सार्वजनिक किया।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!