अडाणी समूह एनडीटीवी के अधिग्रहण के करीब, प्रणय रॉय, राधिका रॉय का इस्तीफा

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 10:05 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) नयी दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। अडाणी समूह अब इस समाचार चैनल कंपनी...

नयी दिल्ली, 30 नवंबर (भाषा) नयी दिल्ली टेलीविजन लि. (एनडीटीवी) के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। अडाणी समूह अब इस समाचार चैनल कंपनी के अधिग्रहण के करीब है।
अडाणी समह ने आरआरपीआर का अधिग्रहण किया था। आरआरपीआर की एनडीटीवी में 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
हालांकि, रॉय दंपति के पास प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में अब भी 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने समाचार चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है।
प्रणय रॉय एनडीटीवी के चेयरपर्सन तथा राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं।

एनडीटीवी ने कहा कि आरआरपीआर होल्डिंग के निदेशक मंडल ने सुदिप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंतिल चेंगलवारायण की बोर्ड में तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!